चैतन्य भारत न्यूज
फ्रांस में स्थित एफिल टॉवर से भी पुरानी और लोकप्रिय इमारत नॉट्र डाम कैथेड्रल में सोमवार यानी 15 अप्रैल को भीषण आग लग गई। ये घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन इससे इमारत में बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। ये इमारत करीब 850 साल पुरानी है जो न सिर्फ कैथोलिक ईसाई बल्कि पर्यटकों के लिए भी बहुत खास है।
आग के कारण इमारत की मुख्य मीनार और छत ढह गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मचारियों ने पूरे परिसर को घेर लिया था। जानकारी के मुताबिक, आग को करीब नौ घंटे बाद काबू में किया गया। बता दें यह चर्च दुनियाभर में रंगीन कांच और ऊंची मीनारों के लिए प्रसिद्द है। जिस वक्त इमारत में आग लगी तब वहां स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद थे। इन तस्वीरों को देखकर ही आप वहां लगी भीषण आग का अंदाजा लगा सकते हैं।
चर्च में आग लगने से ना केवल पेरिसवासी बल्कि पूरी दुनिया दुखी है। इसी घटना के बाद दुनियाभर के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए संवेदनाएं व्यक्त की। सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने चर्च को दोबारा बनाने की बात कही है। साथ ही चर्च के पुनर्निमाण के लिए फ्रांस के अरबपति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने 10 करोड़ यूरो देने का वादा किया है। बता दें 850 साल पुरानी ये इमारत यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल है।
#WATCH The historic Notre-Dame Cathedral in Paris after a fire broke out at the cathedral yesterday that led to the collapse of its iconic spire and also damaged its roof. #Paris #NotreDame #France pic.twitter.com/It71wVtOzV
— ANI (@ANI) April 16, 2019