टीम चैतन्य भारत
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीपिका बॉलीवुड में तो अपनी अदाकारी के दम पर सुपरहिट हो ही गईं हैं और साथ ही वह हॉलीवुड की दुनिया में भी नाम कमा चुकी है, इसलिए अब दीपिका का भी वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुका है। जी हां… गुरुवार को दीपिका ने पति रणवीर सिंह के साथ लंदन में अपने स्टैच्यू का अनावरण किया।
फैंस को दिया सरप्राइज
अपने वेक्स स्टेचू की तस्वीरें खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है साथ ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर देश और दुनिया में बैठे अपने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी। सोशल मीडिया पर मैडम तुसाद म्यूजियम में ली गई दीपिका संग रणवीर सिंह कई सारी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। दीपिका ने इस बारे में पहले किसी को भी जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में दीपिका ने आज फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
स्टेचू को घर ले जाना चाहते हैं रणवीर
दीपिका का वेक्स स्टेचू देख रणवीर भी सरप्राइज हो गए। रणवीर काफी देर तक दीपिका के स्टेचू को निहारते हुए नजर आए और फिर उन्होंने इसके साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई। सूत्रों के मुताबिक, जब दीपिका ने स्टेचू देखने के बाद रणवीर से रिएक्शन मांगा तो वह बोले- “इसे घर ले जाना चाहता हूं।” इस खास मौके पर दीपिका और रणवीर के साथ पूरा पादुकोण और भवनानी परिवार नजर आया।