चैतन्य भारत न्यूज
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को 12 राज्यों की कुल 95 सीटों के लिए मतदान हुआ। आज तमिलनाडु की 38 सीट, कर्नाटक की 14 सीट, महाराष्ट्र की 10 सीट, उत्तर प्रदेश की 8 सीट, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5 सीट, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की 3-3 सीट, जम्मू कश्मीर की 2 सीट और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में करीब 15.79 करोड़ मतदाता ने 1629 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला किया। हाल ही में चुनाव आयोग ने 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़ों की जानकारी दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में करीब 61.12 प्रतिशत ही मतदान हुए है।
12 राज्यों के मतदान आंकड़े-
असम – 73.32%
बिहार – 58.14%
छत्तीसगढ़ – 68.70%
जम्मू और कश्मीर – 43.37%
कर्नाटक – 61.80%
महाराष्ट्र – 55.37%
मणिपुर – 74.69%
ओडिशा- 57.41%
पुड्डुचेरी – 72.40%
तमिलनाडु – 61.52%
उत्तर प्रदेश – 58.12%
पश्चिम बंगाल – 75.27%