चैतन्य भारत न्यूज
महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।
15 people injured in an explosion in a chemical factory in Dhule,Maharashtra. More details awaited. pic.twitter.com/8ERgf5kyXv
— ANI (@ANI) August 31, 2019
फैक्ट्री में हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया है। फैक्ट्री के अधिकारी और कर्मचारियों समेत स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड राहत कार्य में जुटे हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री के अंदर से कई कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अब भी वहां 70 लोग और फंसे हुए हैं। मृतकों में महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हैं। दमकल विभाग ने कहा कि, मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
फैक्ट्री से निकली जहरीली गैस और धुआं आसपास के गांव में फैलते जा रहा है। इससे खतरा बढ़ने की संभावना और ज्यादा बढ़ गई है। अब तक धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस घटना से संबंधित अधिक जानकारी जुटा रही है।