चैतन्य भारत न्यूज हिंदू धर्म-ग्रंथों में सूर्य सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य सप्तमी मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन अगर कोई भक्त पूरे मन से सूर्य देव की उपासना करे तो उसके सभी प्रकार के पाप कर्मों और दुखों का नाश होता है। इस साल सूर्य सप्तमी 3 दिसंबर को पड़ रही है। आइए जानते हैं सूर्य सप्तमी का महत्व और इसकी पूजन-विधि। सूर्य सप्तमी का महत्व शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य देव उर्जा के सबसे बड़े स्त्रोत माने…
Day: December 2, 2019
देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज, जानिए उनसे जुड़ी मुख्य बातें
चैतन्य भारत न्यूज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को हुआ। उनकी आज 135वीं जयंती है। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था। पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेंद्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजेंद्र प्रसाद की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर…
भोपाल गैस त्रासदी : बेहद डरावनी रात और चीखती सुबह, जानें उस दर्दनाक हादसे से जुड़ी कहानी
चैतन्य भारत न्यूज भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई गैस त्रासदी दुनिया के औद्योगिक इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी भयावह और दर्दनाक त्रासदी में से एक है। 35 बरस पहले 1984 में 3 दिंसबर की उस रात मौत ने हजारों लोगों को दबे पांव अपने आगोश में ले लिया। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के कारखाने से जहरीली गैस रिसाव से समूचे शहर में मौत का तांडव मच गया। आज भी दिलों को दहलाने वाले इस हादसे से जुड़ी अहम बातें आप भी जानिए- 25000 से ज्यादा लोग…
3 दिसंबर राशिफल : आज इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
चैतन्य भारत न्यूज आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सूर्य सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। वृष- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। थोड़ा संयम बरतें। मिथुन- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद…
12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहां 300 पदों पर हो रही हैं भर्तियां
चैतन्य भारत न्यूज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां हेड कांस्टेबल (जीडी) के पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस नौकरी से संबंधित जानकारी जरूर पढ़ें। पद का नाम : हेड कॉन्स्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा पदों की संख्या : 300 सैलरी : 25,500 – 81,100 /- लेवल-4 महत्वपूर्ण तारीख : आवेदनकरने की अंतिम तारीख : 19 दिसंबर, 2019 आयु सीमा : उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित…
जीवन में तरक्की पाने के लिए ध्यान रखें ये 6 मंत्र
चैतन्य भारत न्यूज कुछ लोग असफलता हाथ लगने के बाद काफी निराश हो जाते हैं और प्रयास करना बंद कर देते हैं। ऐसे में उनके दिमाग में सिर्फ नकारात्मक विचार आते हैं और उनका मन किसी भी काम में नहीं लगता है। इससे बचने के लिए जरुरी है कि आप अपने दिमाग पर विफलता को हावी न होने दें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सफलता पाने के ऐसे 6 मंत्र जिनके जरिए आप अपने जीवन में तरक्की पा सकते हैं। व्यवधानों से लड़े किसी भी तरह की हार…
शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है अदरक वाला दूध
चैतन्य भारत न्यूज सर्दियों के समय में आमतौर पर लोग अदरक वाली चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ ही अपने गुणों का असर जल्द ही दिखाती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर अदरक को दूध में मिलाकर पिया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं अदरक मिले दूध के फायदों के बारे में। सर्दी-जुकाम में राहत खांसी, सर्दी-जुकाम आदि की समस्या को दूर करने के लिए अदरक का दूध काफी फायदेमंद होता है। इस दूध से…
मध्यप्रदेश के इस गांव में 97 साल से नहीं बढ़ी जनसंख्या, बेहद रोचक है इसके पीछे कहानी
चैतन्य भारत न्यूज बैतूल. यदि आपसे कहा जाए कि एक गांव की जनसंख्या बीते 97 साल से स्थिर है, तो हो सकता है इस बात पर आप यकीन न कर पाएं लेकिन यह हकीकत है। जी हां…मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का धनोरा ऐसा गांव है जहां की जनसंख्या साल 1922 में 1700 थी और आज भी इतनी ही है। यहां किसी भी परिवार में दो से ज्यादा बच्चे नहीं हैं। ऐसा यहां बेटा-बेटी में भेदभाव न होने के कारण है। आइए जानते हैं इस गांव की रोचक कहानी। छोटा परिवार-सुखी…
चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज, होगा असली सूरज से 10 गुना ज्यादा ताकतवर
चैतन्य भारत न्यूज बीजिंग. चीन के वैज्ञानिकों ने एक कृत्रिम सूर्य का निर्माण किया है जो असली सूरज की तरह ही प्रकाशमान होगा। इसे एक्सपेरिमेंटल एडवांस्ड सुपरकंडक्टिंग टोकामक नाम दिया गया है। चीन ने जो कृत्रिम सूरज विकसित किया है वो परमाणु फ्यूजन की मदद से 10 गुना ज्यादा स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में सक्षम होगा। जानकारी के मुताबिक, कृत्रिम सूरज का प्लाज्मा मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनों और आयनों से बना होता है। यह सौर मंडल के मध्य में स्थित किसी तारे की तरह ही ऊर्जा का भंडार उपलब्ध कराएगा।…
112 के अलावा इस एप पर भी मदद मांग सकती है महिलाएं
चैतन्य भारत न्यूज हमेशा से महिलाओं की सुरक्षा समाज में एक अहम मुद्दा रहा है, लेकिन इस दिशा में अभी भी कई कड़े कदम उठाए जाने शेष हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। इसी के तहत अमेरिका के इमरजेंसी नंबर 911 की तर्ज पर भारत में 112 नंबर शुरू हुआ। इसी मकसद से कि महिलाओं को अलग-अलग इमरजेंसी नंबर याद नही रखने पड़े। जैसे कि पुलिस (100), वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (181) नंबर आदि। इसके अलावा ‘112 इंडिया एप’…