चैतन्य भारत न्यूज देश की सुरक्षा करने वाली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ का आज स्थापना दिवस है। बीएसएफ को आज 55 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं समेत पूरा देश सैन्य बल को शुभकामनाएं दे रहा है। कब हुई थी बीएसएफ की स्थापना देश के उत्कृष्ट बलों में से एक बीएसएफ की स्थापना 1 दिसंबर, 1965 को मौलिक रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए की गई थी। इसके गठन से पहले इन सीमाओं पर संबंधित राज्य की…
Month: November 2020
विश्व एड्स दिवस : जानिए क्या है एचआईवी एड्स और किन वजहों से होती है यह बीमारी, भारत में हैं इसके लाखों मरीज,
चैतन्य भारत न्यूज दुनियाभर में एचआईवी (HIV) संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 1 दिसंबर को ‘विश्व एड्स दिवस’ (World AIDS Day) मनाया जाता है। यह दिन पूरी दुनिया को इस बीमारी के खिलाफ एक जुट होकर लड़ने का मौका देता है। सबसे पहले विश्व एड्स दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने की शुरूआत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) में एड्स की जागरुकता अभियान से जुड़े जेम्स डब्ल्यू बुन और थॉमस नेटर ने अगस्त 1987 में की थी। विश्व एड्स दिवस इस जानलेवा रोग के बारे…
1 दिसंबर राशिफल : महीने के पहले दिन इन लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल
चैतन्य भारत न्यूज आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। मन शांत रहेगा जमीन-जायदाद के मामलों आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वृष- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। मिथुन- आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन परिस्थिति में खुद को शांत रखने की कोशिश करें। समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी। कर्क- आज आपका दिन सामान्य…
सरकारी नौकरी का मौका, मैनेजर के पदों पर होनी है भर्ती, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी
चैतन्य भारत न्यूज डायरेक्ट्रेट ऑफ गर्वनेंस रिफॉर्म (DGR), पंजाब ने विभिन्न विभागों और अन्य सरकारी संस्थाओं के लिए सीनियर सिस्टम मैनेजर, सिस्टम मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन से जुड़ी सभी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में मौजूद हैं जिसे डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। पदों का विवरण सीनियर सिस्टम मैनेजर (SSM) –…
चंद्र ग्रहण आज, जानिए क्यों और कैसे लगता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण, भारत में इसका क्या होगा असर
चैतन्य भारत न्यूज 30 नवंबर 2020 का साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण ना होकर एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण बाकी चंद्रग्रहण से अलग होगा। उपछाया चंद्रग्रहण के दौरान धर्मकर्म से जुड़ी कोई पाबंदी नहीं होगी। यानी इस बार के चंद्रग्रहण में आपकी दिनचर्या एकदम सामान्य रहने वाली है। हालांकि, ग्रहण के दौरान थोड़ी बहुत सावधानियां रखनी चाहिए। आइए जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा और भारत में इसका कितना असर होगा। कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?…
4 घंटे 21 मिनट का होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम
चैतन्य भारत न्यूज आज यानी 30 नवंबर 2020 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 21 मिनट रहेगी। पौराणिक मान्यताओं की माने तो इसे ग्रहों की चाल से जोड़कर देखा जाता है। सोमवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 1:04 मिनट पर शुरू होगा। हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के मुताबिक, ग्रहण काल में कुछ चीजों को करने की सख्त मनाही होती है। वैसे तो ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं होता है, लेकिन फिर भी कुछ सावधानियां बरत लेनी चाहिए।…
मप्र: मुरैना में भिड़े दो किसानों के गुट, सरेआम चली गोलियां, एक किसान घायल
चैतन्य भारत न्यूज मध्य प्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों के बीच फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। इस दौरान एक किसान घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की मामले की जांच करना शुरू कर दी है। Delhi: Protesting farmers who have gathered at Singhu border (Delhi-Haryana border) offer prayers on the occasion of #GuruNanakJayanti, today. pic.twitter.com/YkXgFJhNTz — ANI (@ANI) November 30, 2020 यह घटना सरायछौला थानाक्षेत्र के पिढ़ावली गांव के कृषि उपज मंडी…
कांग्रेस नेता ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, कहा- उनका दौरा कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाएगा
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. कांग्रेस राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड वैक्सीन की विकास और विनिर्माण प्रक्रिया के लिए किए गए एक दिवसीय दौरे की प्रशंसा की। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के वैक्सीन फैसिलिटीज़ में एक दिवसीय दौरे की प्रशंसा करते हुए कहा कि, यह भारतीय वैज्ञानिकों को पहचान देगा और और कोविड-19 योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा। बता दें पीएम मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा की थी। उन्होंने इन शहरों में कोरोना वायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया…
गुरु नानक जयंती : जानिए गुरु नानक देव की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें और उनके मूल मंत्र
चैतन्य भारत न्यूज सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले धर्मगुरु गुरु नानक देव की 551वीं जयंती 30 नवंबर को मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को यह प्रकाश का पर्व मनाया जाता है। यूं तो उनका जन्म 15 अप्रैल, 1469 को श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में हुआ था, लेकिन उनकी जयंती हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। नाना साहब ने पाकिस्तान के करतारपुर साहब की नींव रखीं। यह सिखों में सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक…
कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली आज, जानिए महत्व, पूजन-विधि और शुभ-मुहूर्त
चैतन्य भारत न्यूज हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा सभी पूर्णिमाओं में श्रेष्ठ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने देवलोक पर हाहाकार मचाने वाले त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का संहार किया था। हर साल इस पूर्णिमा के दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। एक मान्यता यह भी है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मतस्यावतार लिया था। बता दें इस साल देव दिवाली या कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा का महत्व, शुभ-मुहूर्त और पूजन-विधि। कार्तिक पूर्णिमा का महत्व…