चैतन्य भारत न्यूज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को हुआ। उनकी आज 136वीं जयंती है। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था। पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेंद्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजेंद्र प्रसाद की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर…
Day: December 2, 2020
भोपाल गैस त्रासदी : बेहद डरावनी रात और चीखती सुबह, जानें उस दर्दनाक हादसे से जुड़ी कहानी
चैतन्य भारत न्यूज भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई गैस त्रासदी दुनिया के औद्योगिक इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी भयावह और दर्दनाक त्रासदी में से एक है। 36 बरस पहले 1984 में 3 दिंसबर की उस रात मौत ने हजारों लोगों को दबे पांव अपने आगोश में ले लिया। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के कारखाने से जहरीली गैस रिसाव से समूचे शहर में मौत का तांडव मच गया। आज भी दिलों को दहलाने वाले इस हादसे से जुड़ी अहम बातें आप भी जानिए- 25000 से ज्यादा लोग…
3 दिसंबर राशिफल : आज इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
चैतन्य भारत न्यूज आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। वृष- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। थोड़ा संयम बरतें। मिथुन- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से…
कोरोना काल में परोल पर छोड़े गए हजारों कैदी हुए गायब, नहीं मिल रही कोई जानकारी, सरकार ने उठाया ये कदम
चैतन्य भारत न्यूज उत्तर प्रदेश के जेलों मे बंद कैदी गायब हो रहे हैं। यह सुनने में अटपटा हो, लेकिन यह सच है। उत्तर प्रदेश की जेलों से लॉकडाउन के दौरान परोल पर छोड़े गए कैदी लौट कर वापस नहीं आ रहे हैं। इन कैदियों को कोर्ट के आदेश पर परोल मिला, लेकिन वक्त बीतने के बाद भी कैदी वापस नहीं लौटे तो सरकार ने गिरफ्तारी अभियान चलाने का फैसला लिया है। दरअसल, कोरोना काल में जेलों में बंद सजायाफ्ता बंदियों को परोल पर छोड़े जाने के निर्देश दिए गए…
प्रेमी की शादी से नाराज थी प्रेमिका, गुस्से में आकर काटे दुल्हन के बाल, आंखों में डाला फेवीक्विक
चैतन्य भारत न्यूज नालंदा. बिहार में प्रेमिका द्वारा प्रेमी से बदला लेने का एक अनोखा मामला सामने आया है। घटना राज्य के नालंदा जिले के भागन विगहा थाना क्षेत्र की है जहां प्रेमी की शादी से नाराज उसकी प्रेमिका ने घर में घुसकर नई नवेली दुल्हन पर हमला बोल दिया। उसने सोती हुई अवस्था में नई दुल्हन के पहले बाल काट दिए फिर आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। घटना के बाद दुल्हन द्वारा शोर मचाया गया जिसके बाद परिजनों ने प्रेमिका को पकड़ कर की जमकर पिटायी कर पुलिस के…
आ गई कोरोना की वैक्सीन, ब्रिटेन में अगले हफ्ते से शुरू होगा टीकाकरण
चैतन्य भारत न्यूज कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित ब्रिटेन ने बुधवार को फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। अमेरिका और यूरोपीय संघ के फैसले से पहले फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला यूनाइटेड किंगडम पहला पश्चिमी देश बन गया है। यह वैक्सीन अगले हफ्ते से ब्रिटेन में उपलब्ध होगा। This vaccine (Pfizer-BioNTech COVID-19 vaccine) has only been approved because those strict tests have been done and complied with. Everyone can be absolutely confident that no corners whatsoever have been cut:…
ये है दुनिया का सबसे महंगा बैग, 53 करोड़ रुपए है कीमत, जानिए इसकी खासियत
चैतन्य भारत न्यूज इटली के एक लग्जरी ब्रांड ने दुनिया का सबसे महंगा बैग तैयार किया है। इस बैग को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस बैग की कीमत 53 करोड़ रुपए है। बैग को समुद्र बचाने के जागरूकता अभियान के तहत बनाया गया है। दरअसल, लग्जरी इटैलियन ब्रांड बोरिनी मिलनेसी ने 6 मिलियन यूरो (लगभग 53 करोड़ रुपए) की लागत से बना दुनिया का सबसे महंगा बैग लॉन्च किया है। चमकदार दिखने वाले इस बैग में 130 कैरेट के हीरे और 10 सफेद सोने की तितलियों…
कोरोना महामारी के बीच आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में मचा सकता है तबाही
चैतन्य भारत न्यूज इस साल जहां सभी कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं तो वहीं चक्रवाती तूफानों का सिलसिला भी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले चक्रवाती तूफान निवार ने दक्षिणी राज्यों में कहर बरपाया था। इसे गुजरे हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि, बंगाल की खाड़ी में उच्च दबाव के मंगलवार देर रात चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की संभावना…
आज से सूर्य कर रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए क्या होगा आपके जीवन पर असर
चैतन्य भारत न्यूज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 2 दिसंबर शाम 6 बजकर 34 मिनट पर सूर्यदेव ज्येष्ठा नक्षत्र में जायेंगे और 15 दिसंबर को रात 9 बजकर 32 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। सूर्यदेव के ज्येष्ठा नक्षत्र में जाने से अलग-अलग राशि और नक्षत्र वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे। तो किस नक्षत्र और किस नाम वाले लोगों को सूर्यदेव के ज्येष्ठा नक्षत्र में इस गमन से क्या…