चैतन्य भारत न्यूज आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष – मेष राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। वृष – आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। पारिवारिक कलह हो सकती है। कार्यक्षेत्र…
Month: January 2021
70 हजार लोगों को लगा दी गई फर्जी कोरोना वैक्सीन, 3300 रुपए थी तीन डोज की कीमत
चैतन्य भारत न्यूज कोरोनावायरस संक्रमण को कम करने के लिए दुनिया भर में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। हर देश जल्द से जल्द अपने नागरिकों तक वैक्सीन को पहुंचाना चाहता है। इस बीच दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में लगभग 70000 लोगों को नकली कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले का खुलासा हुआ है। एक प्राइवेट क्लिनिक कोरोना की वैक्सीन लगाने के नाम पर मरीजों से प्रति खुराक करीब 1100 रुपए वसूल रहा था। कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित होने के लिए लोगों को तीन खुराक लगवाने को कहा जा…
इंदौर: बेसहारा बुजुर्गों के साथ अमानवीय बर्ताव से दागदार हुई इंदौर की छवि, जिलाधिकारी बोले- गलती के लिए भगवान से माफी मांगी
चैतन्य भारत न्यूज भारत देश के सबसे स्वच्छ शहर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाला इंदौर इन दिनों एक गलत आचरण के कारण चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इंदौर नगर निगम के कर्मचारी ने इस कड़ाके की ठंड में बेसहारा बूढ़े भिखारियों को डंपर में मवेशियों की तरह भरकर शहर के बाहर इंदौर-देवास सीमा पर शिप्रा नदी के पास छोड़ आए। मामला सामने आने के बाद से ही स्थानीय प्रशासन को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में प्रशासन की किरकिरी के बाद अधिकारी…
पति की हत्या करने के बाद भी पत्नी को फैमिली पेंशन मिलने का पूरा हक: हाईकोर्ट
चैतन्य भारत न्यूज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए यह कहा है कि, सरकारी कर्मचारी की पत्नी यदि अपने पति का कत्ल भी कर देती है तो भी वह फैमिली पेंशन पाने की हकदार है। मामला अंबाला निवासी बलजीत कौर की फैमिली पेंशन रोकने के मामले से जुड़ा हुआ है। बलजीत कौर बनाम हरियाणा राज्य केस में हाईकोर्ट ने 25 जनवरी को फैसला सुनाते हुए कहा, कोई भी सुनहरा अंडा देने वाली मुर्गी को नहीं काटता। जानकारी के मुताबिक, बलजीत कौर के पति तरसेम सिंह हरियाणा…
महिलाओं के लिए आपत्तिजनक था Myntra का लोगो, एक महिला की शिकायत पर कंपनी ने बदला
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. ई-कॉमर्स दिग्गज मिंत्रा ने अपना लोगो बदलने का फैसला किया है, क्योंकि मुंबई की एक महिला कार्यकर्ता ने साइबर पुलिस में ये शिकायत की थी कि कंपनी का लोगो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और उनका अपमान करता है। अवेस्ता फाउंडेशन ने की थी शिकायत मिंत्रा के लोगो के खिलाफ यह शिकायत अवेस्ता फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन की संस्थापक नाज पटेल द्वारा दर्ज कराई गई थी। नाज पटेल ने पिछले साल दिसंबर में शिकायत दर्ज कर लोगो को हटाने और…
कल से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, सरकार से मिली अनुमति, ये नियम होंगे लागू
चैतन्य भारत न्यूज देशभर में कोरोना वायरस के चलते बीते साल की शुरुआत में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। जिससे सिनेमाघर संचालकों को खासा नुकसान हुआ था। हालांकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला गया था। लेकिन अब केंद्र ने 1 फरवरी से सिनेमा हॉल को 100% क्षमता से संचालित करने की अनुमति दी है। केंद्र सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन में सरकार ने सिनेमा हॉल को 100% कैपिसिटी के साथ संचालित करने की अनुमति दी थी। इस बारे में सूचना…
काम ना करने पर चचेरे भाई-भाभी 7 साल की मासूम को गर्म सरिए और सिगरेट से जलाते थे, नाखून तक उखाड़ देते थे
चैतन्य भारत न्यूज राजस्थान के राजसमंद से हैवानियत का एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिना माता-पिता की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई-भाभी ने ऐसा बर्ताव किया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। सात साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसी यातना की जा रही थी कि जिसे देख जल्लाद भी कांप उठे। बच्ची के काम नहीं करने पर नंगा कर उल्टा लटका दिया जाता था और फिर गर्म सरिए और सिगरेट से जगह-जगह दागा जाता था। चचेरे भाई-भाभी का जब इतना…
मन की बात: पीएम मोदी बोले- गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ, किसान नेता ने पूछा- क्या तिरंगा सिर्फ आपका है?
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ। पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर किसान नेता और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है। टिकैत ने कहा है कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है। राकेश टिकैत ने कहा कि सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने तिरंगे का…
जन्मदिन विशेष: 15 साल की उम्र में ही ‘डिंपल गर्ल’ के सिर से उठ गया था माता-पिता का साया, 10 साल छोटे लड़के से की थी शादी
चैतन्य भारत न्यूज ‘डिंपल गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा का आज 46वां जन्मदिन है। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति साल 1998 से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुईं हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्रीति की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। जब प्रीति 13 साल की थी उस समय उनके पिता दुर्गानंद जिंटा का एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था। पति के एक्सीडेंट के कारण प्रीति की मां नीलप्रभा भी दो साल तक बेड पर रहीं और वहीं…
संतान के खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है सकट चतुर्थी व्रत, जानें इसका महत्व और पूजन-विधि
चैतन्य भारत न्यूज हिंदू धर्म के मुताबिक, सकट चतुर्थी का काफी महत्व होता है। सकट चतुर्थी का व्रत विशेष तौर पर संतान की दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। सकट चतुर्थी माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाती है। मान्यता है कि, सकट चतुर्थी के व्रत से संतान की सारी बाधाएं दूर होती हैं। इस बार सकट चतुर्थी 31 जनवरी को पड़ रही है। इसे संकटाचौथ, तिलकुट चतुर्थी आदि नामों से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं सकट चतुर्थी का…