चैतन्य भारत न्यूज अमेरिका के लिए आज का दिन बेहद अहम है। जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्हें मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शपथ दिलाई। जानकारी के मुताबिक, बाइडन ने अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबिल के साथ शपथ ली। कमला हैरिस ने अमरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने के बाद उन्होनें अमेरिका की पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। बतौर राष्ट्रपति अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा कि ये अमेरिका का दिन है। ये…
Day: January 20, 2021
अमेरिका में आज रात से बाइडेन युग की शुरुआत, डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा हुए
चैतन्य भारत न्यूज अमेरिका के लिए आज का दिन बेहद अहम है। जो बाइडेन आज 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। यानी अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत होने जा रही है। जो बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। It’s a new day in America. — Joe Biden (@JoeBiden) January 20, 2021 डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से अपने घर फ्लोरिडा रवाना हो गए। विदाई भाषण में ट्रंप और मेलेनिया ने अमेरिकी नागरिकों को धन्यवाद कहा। हालांकि, ट्रंप ने अपनी…
CBI ने अपने ही DSP और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 55 लाख की रिश्वत लेने का आरोप
चैतन्य भारत न्यूज उत्तर प्रदेश के देवबंद में सीबीआई ने अपने ही दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई। सीबीआई ने जिन दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है उन पर 55 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। इन अधिकारियों में डीएसपी आरके ऋषि और इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ शामिल हैं। इसके अलावा सीबीआई ने अधिवक्ता मनोहर मालिक को भी गिरफ्तार किया है। देवबंद के रेलवे रोड निवासी राजीव सीबीआई में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। बुधवार…
किसानों की ट्रैक्टर रैली पर हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, टिकैत बोले- रैली होकर रहेगी
चैतन्य भारत न्यूज गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालने वाले मामले पर बुधवार को फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने एक बार फिर दोहराया कि रैली को लेकर फैसला दिल्ली पुलिस ही करे। कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार किया है और कहा है कि दिल्ली पुलिस ही इस पर इजाजत दे सकती है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लगातार कमेटी पर उठ रहे सवालों पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रधान न्यायाधीश (CJI) एस ए बोबडे ने स्पष्ट किया कि…
देश में अब तक 6 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, इस मामले में भारत अब अमेरिका से भी आगे
चैतन्य भारत न्यूज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी से शुरू हुआ था। इस प्रोग्राम के अब चार दिन पूरे हो चुके हैं। इसके तहत अब तक 6 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई है कि भारत में अबतक जितने लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, उसमें से सिर्फ 0.18 फीसदी लोगों यानी करीब एक हजार लोगों में ही दुष्प्रभाव पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया कि, सभी स्वास्थ्यकर्मियों…
डाक विभाग में 4269 पदों पर हो रही भर्तियां, 10वीं पास आज ही करें एप्लाय
चैतन्य भारत न्यूज डाक विभाग में नौकरी का शानदार मौका है। यह मौका खासतौर से कम शिक्षित लोगों के लिए हैं। भारतीय डाक विभाग के कर्नाटक पोस्टल सर्किल और गुजरात पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के कुल 4269 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज यानी 20 जनवरी 2021 को आखिरी तिथि है। आइए जानते हैं इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के बारे में- पदों की संख्या भारतीय डाक विभाग के कर्नाटक पोस्टल सर्किल और गुजरात पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के कुल…
भारत बायोटेक ने बताया- कौन से लोग यह वैक्सीन न लें और किन लोगों के लिए यह है सुरक्षित
चैतन्य भारत न्यूज कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी से भारत में दो कोरोना वैक्सीन के साथ टीकाकरण की शुरूआत की थी। इसमें एक वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड है और दूसरी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है। इस बीच कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक द्वारा फैक्टशीट जारी की गई। इसमें कोवैक्सीन से जुड़े सवालों का जवाब दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि कौन-कौन से लोग यह वैक्सीन न लें और कौन से लोगों…
सिखों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती आज, ये हैं उनके अनमोल विचार
चैतन्य भारत न्यूज सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी की 20 जनवरी यानी आज जयंती है। गुरु गोविंद सिंह एक आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक और कवि थे। सिख धर्म में उनके विशाल योगदान के कारण, उन्हें उनके कई अनुयायियों द्वारा शाश्वत गुरु माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुरु गोविंद सिंह से जुड़ी कुछ खास बातें। इसलिए मनाई जाती है गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती माना जाता है कि दसवें गुरु जी की शिक्षाओं का सिखों पर बड़ा प्रभाव है। यह…
20 जनवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगी खुशियां, जानें अपना हाल
चैतन्य भारत न्यूज आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और दिन बुधवार है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- आज का दिन कुछ परिवर्तनों वाले विचारों के साथ शुरू होगा। कुछ चीजों में आप थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं। समय का पूरा लाभ उठाने के बारे में सोचेंगे। वृष- व्यवसायिक परिपेक्ष में आज का दिन काफी चंचल रहेगा। दांपत्य सुख के मामले में भी दिन मिला-जुला रहेगा। प्रेम के मामले में आज आपको सतर्कता बरतनी होगी। मिथुन-…