चैतन्य भारत न्यूज आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन शुक्रवार है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, ये अचानक मिल सकता है। वृष- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। मिथुन- आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।…
Day: January 21, 2021
एक लाख की आबादी पर शराब की सिर्फ चार दुकानें, इसलिए अब वाइन शॉप खोलेगी शिवराज सरकार
चैतन्य भारत न्यूज मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए जहरीली शराब कांड के बाद अब सरकार अब राज्य में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने को लेकर विचार कर रही है। इसे लेकर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आबकारी अधिकारियों के साथ एक भी बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने शराब की दुकाने बढ़ाने का सुझाव दिया है। एक लाख की आबादी पर केवल चार दुकानें अधिकारियों ने यह तर्क दिया है कि, राजस्थान में एक लाख की आबादी पर 17, महाराष्ट्र में 21 और उत्तर प्रदेश…
प्रयागराज: वेब सीरीज ‘तांडव’ पर अखाड़ा परिषद ने की बैन लगाने की मांग, कहा- संत समाज पीछे नहीं हटेगा
चैतन्य भारत न्यूज प्रयागराज. सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि निर्देशक अली अब्बास जफर, सैफ अली खान, लेखक गौरव सोलंकी ने इस वेब सीरीज के जरिए भगवान राम और शिव का अपमान किया है। साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी ‘तांडव’ में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने मंगलवार को वीडियो जारी करते हुए कहा है कि, ‘वेब सीरीज जरिए…
सुशांत के जन्मदिन से एक दिन पहले फूल खरीदने पहुंची रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़कर बोलीं- प्लीज… अब मेरे पीछे मत आना
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और मुंबई की ‘ड्रग्स लीला’ को लेकर साल 2020 में सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब एक बार फिर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) दरअसल, 21 जनवरी यानी आज सुशांत सिंह की जयंती है। इसके एक दिन पहले यानी बुधवार को रिया बांद्रा में फूल खरीदने पहुंचीं थीं। यहां फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें क्लिक करके लिए उनका पीछा किया तो अभिनेत्री ने हाथ…
पुणे: कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के नए प्लांट में लगी भीषण आग
चैतन्य भारत न्यूज महाराष्ट्र के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट के टर्मिनल 1 गेट में आग लग गई है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग किन कारणों से लगी फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। बता दें कि एसआईआई ही कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रही है। बताया…
ये है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम इंडिया, भारतीय मूल के ये लोग हैं कैबिनेट में शामिल
चैतन्य भारत न्यूज बुधवार रात जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। बाइडेन की टीम में भारतीय मूल के 20 अमेरिकियों को जगह मिली है। इनमें से कमला हैरिस का नाम सबसे ऊपर है। कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनाया गया है। आइए आपको बताते हैं उन सभी भारतीय अमेरिकियों के बारे में जो होंगे टीम बाइडेन का हिस्सा। कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनाया गया है। बता दें कि हैरिस की मां श्यामला तमिलनाडु से हैं और उनके पिता जमैका मूल के हैं। भारतीय मूल नीरा टंडन…
शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर 50,100 के पार
चैतन्य भारत न्यूज बाजार के लिए आज का दिन बेहद खास है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया है। गुरुवार को जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स 50,096.57 पर और निफ्टी 14730 पर खुला। 1 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 380.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की उछाल के साथ 50,172.62 पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 104.90 अंक यानी 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 14,749.60 पर…
किसानों के आगे झुकी सरकार, कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक रोकने के लिए हुई तैयार, प्रस्ताव पर 22 को जवाब देंगे किसान
चैतन्य भारत न्यूज किसान संगठन और सरकार के बीच बुधवार को 10वें दौर की बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान सरकार कुछ झुकती हुई नजर आई। केंद्र सरकार ने बुधवार को किसान नेताओं को दो प्रपोजल दिए। सरकार ने कृषि कानूनों को लेकर बड़ा बयान देते हुए उसे डेढ़ साल तक रोकने का प्रस्ताव दे दिया है। वहीं कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े किसान नेताओं ने सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है। बता दें कि इस मुद्दे पर…
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस आज, जानें इन तीनों राज्यों से जुड़ी खास बातें
चैतन्य भारत न्यूज पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने हुए आज यानी 21 जनवरी को पूरे 49 साल हो गए हैं। अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। आइए जानते हैं इन तीनों राज्यों के बारे में। मणिपुर स्थापना दिवस मणिपुर का शाब्दिक अर्थ ‘आभूषणों की भूमि’ है। भारत की स्वतंत्रता के पहले यह रियासत थी। आजादी के बाद यह भारत का एक केंद्रशासित राज्य बना। मणिपुर की राजधानी इम्फाल है। मणिपुर में…
जानिए गुरूवार को भगवान विष्णु के साथ केले के पेड़ की पूजा का महत्व और पूजा विधि
चैतन्य भारत न्यूज गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मनोकामना पूर्ति के लिए गुरुवार का व्रत करना फलदायी माना गया है। भगवान विष्णु की पूजा से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों के मुताबिक, भगवान विष्णु को गुरु ग्रह का कारक भी माना गया है इसलिए उनकी पूजा से कुंडली में भी शुभ संयोग बनता है। आइए जानते हैं भगवान विष्णु की पूजा का महत्त्व और विधि। भगवान विष्णु की पूजा-विधि सुबह जल्दी स्नान…