चैतन्य भारत न्यूज आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि और बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। सेहत के मामले में आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। वृष- आज मीडिया के छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। मिथुन- आज आपका दिन…
Day: February 16, 2021
बसंत पंचमी से ब्रज में होली महोत्सव की शुरुआत, 40 दिनों तक बिखरेंगे आस्था के रंग
चैतन्य भारत न्यूज मां सरस्वती को समर्पित बसंत पचंमी पर्व से ब्रज में होलिकोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस महापर्व पर होलिका दहन के स्थलों पर डांढ़ा लगाया जाता है और अगले 40 दिन तक विभिन्न रूपों में इसकी धूम होती है। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सुबह श्रृंगार आरती के बाद में अबीर-गुलाल से होली खेली गई। मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। क्या होता है डांढ़ा डांढ़ा लकड़ी का टुकड़ा होता है, जिसके आस पास होलिका सजाई जाती है और होलिका दहन…
पॉप स्टार रिहाना ने अब भगवान गणेश का पेंडेंट पहनकर शेयर की अशोभनीय तस्वीर, भड़के लोगों ने सुनाई खरीखोटी
चैतन्य भारत न्यूज पिछले दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में पोस्ट करने के बाद चर्चा में रहीं इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अब नए विवाद में घिर गई हैं। इस बार वो अपने एक फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वे टॉपलेस होकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने अपने गले में भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ है। केंद्र मंत्री ने जाहिर की नाराजगी इस फोटोशूट को लेकर रिहाना सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई…
MP: सीधी से सतना जा रही बस नहर में जा गिरी, 54 यात्रियों में से अब तक 42 की मौत, ड्राइवर हिरासत में
चैतन्य भारत न्यूज मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार को एक बड़ा सड़का हादसा हो गया। सीधी जिले से सतना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में जा गिरी। अब तक 42 लोगों के शव नहर से बाहर निकाले गए हैं। 7 यात्री तैरकर नहर से बाहर आ गए हैं। ड्राइवर भी तैरकर बच निकला।उसे हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, बस में 54 यात्री सवार थे। MP: A bus, carrying around 54 passengers, fell into a canal in Sidhi after the driver lost control over it. 7…
चारधाम यात्रा 2021ः 8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, राजदरबार को सौंपा गया गाडू घड़ा
चैतन्य भारत न्यूज वसंत पंचमी के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट मंगलवार, 18 मई की सुबह 4:15 बजे दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। बता दें गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 14 मई को है। जबकि शिवरात्रि पर 11 मार्च को केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख तय होगी। टिहरी नरेश की मौजूदगी में तिथि घोषित टिहरी नरेश और महारानी की…
IND vs ENG: 89 साल में टीम इंडिया की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत, 317 रन से हराया
चैतन्य भारत न्यूज भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से हरा दिया। यह रन के लिहाज से टीम इंडिया की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इस तरह चार मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अहमदाबाद में 24 फरवरी से होने वाला अगला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला ही मैच 227 रनों से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने ऐसा पलटवार किया कि अंग्रेजी टीम इस हार को कभी भूल नहीं पाएगी। चेन्नई…
VIDEO: 5 माह की गर्भवती महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर 3 किमी तक निकाला जुलूस, रास्तेभर डंडे-पत्थर से मारते रहे लोग
चैतन्य भारत न्यूज मध्य प्रदेश के गुना जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला का पति उसे दूसरे युवक के पास छोड़ गया था। इस बात से नाराज महिला के ससुराल पक्ष वालों ने उसका जुलूस निकाला। 5 माह की गर्भवती महिला के कंधे पर एक बच्चे को बैठाकर 3 किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया गया। इतना ही नहीं बल्कि जब महिला रुक जाती तो उसे लाठी-डंडे से पीटा जाता और रास्तेभर उसे पत्थर भी मारे गए। #WATCH:…
सुशांत के बाद अब फिल्म ‘MS धोनी’ में काम कर चुके इस अभिनेता ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
चैतन्य भारत न्यूज सुपरहिट फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सरदार दोस्त के किरदार में नजर आए अभिनेता संदीप नाहर ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस ने बताया कि, संदीप ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पत्नी पर लगाए ये गंभीर आरोप संदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने…
जज से शादी करने के लिए जमानत पर बाहर आईं SDM पिंकी मीणा, रिश्वत लेने का है आरोप, 21 फरवरी को फिर करना होगा सरेंडर
चैतन्य भारत न्यूज रिश्वत लेने की आरोपी SDM पिंकी मीणा 16 फरवरी यानी आज बसंत पंचमी के दिन शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी के लिए पिंकी मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से 10 दिन की अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि, शादी के बाद 21 फरवरी को उन्हें वापस सरेंडर करना होगा। इनसे हो रही है शादी जयपुर के चिथवाड़ी गांव की निवासी पिंकी मीणा की शादी दौसा के बसवा निवासी नरेंद्र के साथ होने जा रही है। नरेंद्र राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) अधिकारी हैं और फिलहाल उनकी जयपुर में…
श्रीकृष्ण ने शुरू की थी मां सरस्वती की पूजा, जानिए इस दिन पीले रंग का महत्व
चैतन्य भारत न्यूज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में ज्ञान की देवी यानी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। क्या है वसंत पंचमी का महत्व वसंत पंचमी के दिन कोई भी महत्वपूर्ण काम किया जा सकता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। पढ़ाई की शुरुआत के लिए इसे सबसे बेहतर दिन माना जाता है। नई चीज सीखने के लिए भी यह सबसे अच्छा दिन होता है। इस दिन के बाद वसंत ऋतु की शुरुआत होती…