चैतन्य भारत न्यूज आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगल बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- भवन से संबंधित नए कार्य पूरे हो सकते है। अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में योगदान रहेगा। वृष- समय के साथ खुद को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लेकर आए। भूमि से संबंधित विवाद सुलझेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मिथुन- आपके लिए आज का दिन बेहद बढ़िया रहने वाला है। विवेक…
Day: March 9, 2021
4 बच्चों की हत्या करने पर हुई थी मां को सजा, अब बेकसूर बताकर महिला की रिहाई की मांग कर रहे वैज्ञानिक और डॉक्टर
चैतन्य भारत न्यूज कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया में एक महिला अपने ही चार बच्चों की हत्या के आरोप में 18 सालों से जेल में बंद है। लेकिन 90 विज्ञानिकों की टीम अब उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। ना सिर्फ वैज्ञानिक बल्कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी महिला की रिहाई की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि महिला दोषी नहीं है। इसके लिए उन्होंने मजबूत तर्क भी दिए हैं। कैथलीन फोल्बिग नामक महिला पर साल 1990 से 1999 के बीच अपने ही चार बच्चों की हत्या का आरोप लगा था। कैथलिन…
राहुल गांधी ने कहा- लिख कर ले लीजिए सिधिंया कभी CM नहीं बन पाएंगे, सिधिंया का पलटवार- पहले की होती इतनी चिंता…
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि, ‘सिंधिया कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन गए होते, लेकिन भाजपा में बैकबेंचर बनकर रह गए हैं।’ उन्होंने ‘सिंधिया’ के जरिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन का महत्व समझाया। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि, ‘सिंधिया के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम कर संगठन को मजबूत बनाने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा था कि आप मेहनत कीजिए, एक दिन मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, यह है कारण
चैतन्य भारत न्यूज देहरादून. उत्तराखंड में पिछले 3 दिन से जारी सियासी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा है। देहरादून में बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक है और उम्मीद है कि कल ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इस्तीफा सौंपने के बाद क्या कहा? राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, ‘मैं लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं। चार वर्षों…
प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल ने बताई शाही परिवार की सच्चाई, कहा- रंग के डर से बेटे को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था परिवार, मन में आते थे आत्महत्या के ख्याल
चैतन्य भारत न्यूज ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल एक इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। मेगन मर्केल ने जानी-मानी अमेरिकी टीवी होस्ट ओप्रा विनफ्री को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें कही हैं। उन्होंने इस दौरान शाही परिवार पर नस्लभेद करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद उनका इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के जरिए राजघराने की शोहरत और रुतबे के पीछे की असलियत दुनिया के सामने आ गई है। इंटरव्यू में मेगन ने कहा कि शाही परिवार…
कोलकाता : बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 9 की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
चैतन्य भारत न्यूज कोलकाता. पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच सोमवार रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। कोलकाता में स्ट्रैंड रोड पर सोमवार शाम न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की जलकर मौके पर मौत हो गई है। आग को काबू में करने के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस (पीआरएस) सर्वर का पावर कट कर दिया गया है जिससे रेलवे की टिकट बुकिंग सेवा प्रभावित हुई है। घटना वाली बिल्डिंग में ईस्टर्न रेलवे का कार्यालय है। रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा…
करीना कपूर ने दिखाई अपने छोटे बेटे की पहली झलक, शेयर की प्यारी-सी तस्वीर
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के छोटे बेटे की एक झलक देखने को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीना ने सोमवार को फैंस के इस इंतजार को खत्म कर दिया है। अब करीना ने आखिरकार अपने छोटे बेटे की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने अपने बेटे के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की है। View this post on Instagram A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- ‘ऐसा कुछ नहीं…
OTP नहीं आने से क्या आपको भी हो रही परेशानी? TRAI का यह नया नियम बना लाखों लोगों के लिए मुसीबत
चैतन्य भारत न्यूज देश में हजारों-लाखों लोग मैसेज के माध्यम से ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड समय से ना आने के कारण परेशान हो रहे हैं। यह दिक्कत सिर्फ बैंक, ई-कॉमर्स या अन्य कंपनियों की सर्विस इस्तेमाल करते वक्त ही नहीं आ रही, बल्कि को-विन रजिस्ट्रेशन, डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन और अन्य ऐसे सिस्टम का इस्तेमाल करने में भी हो रही है, जिनमें लॉगिन करने के लिए डबल ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है। बताया जा रहा है कि यह दिक्कत अगले कुछ दिनों तक और रह सकती है। इस वजह से…