चैतन्य भारत न्यूज
जकार्ता. स्वस्थ जीवन जीने के लिए खाना और पानी बेहद जरुरी होता है। लेकिन यदि हम आपसे यह कहे कि कोई इंसान बिना पानी पिए एक साल तक जिंदा रह सकता है… तो क्या आप इस पर विश्वास कर पाएंगे? नहीं ना… लेकिन इंडोनेशिया के बाली में रहने वाली एक महिला ने यह दावा किया है कि वह उसने पिछले एक साल से पानी नहीं पिया लेकिन फिर भी वो जिंदा है और पहले से ज्यादा स्वस्थ है।
बिना पानी पिए पहले से ज्यादा स्वस्थ
इस महिला का नाम सोफी पार्तिक (35) है। सोफी पेशे से एक योगा टीचर और न्यूट्रीशियनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ) हैं। सोफी ने कहा कि, पिछले एक साल से वह बिना पानी पिए रह रही हैं। ऐसा करने से उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हुआ है। सोफी का कहना है कि, अब वह पहले से ज्यादा स्वस्थ हो गईं हैं। हालांकि, वह पानी के बदले फल खाती हैं और उसका जूस पीती हैं। इसके अलावा वह नारियल का भी पानी पीती हैं।
दोस्त ने दी सलाह
सोफी ने बताया कि, पहले वह चेहरे पर सूजन, फूड एलर्जी, रूखी त्वचा और पाचन क्रिया जैसी और भी कई समस्याओं से पीड़ित थीं। उन्होंने काफी इलाज भी कराया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। फिर उनकी एक दोस्त ने उन्हें ड्राई फास्टिंग यानी बिना पानी के रहने को कहा। सोफी का कहना है कि दोस्त की सलाह पर वह बिना पानी के रहने लगी और ऐसा करने से उन्हें काफी आराम भी मिला।
10 दिन बिना लिक्विड लिए रहना चाहती हैं
सोफी ने कहा कि, जब उन्हें पानी की तलब लगती है तो उसकी जगह जूस या फ्रूट का सेवन करती हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक सोफी 52 घंटों तक बिना कोई लिक्विड (जिसमें पानी भी नहीं लिया) लिए रह पाई हैं। अब वह 10 दिन तक बिना लिक्विड लिए रहना चाहती हैं। सोफी ने पानी को लेकर अपनी सोच बदल ली है। सोफी का कहना है कि, यह सिर्फ लोगों के दिमाग में बिठाई गई चीज है कि पानी के बिना कोई जिंदा नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि, ‘अगर हम संयम बनाएं रखें तो अपनी इच्छाओं पर भी काबू पा सकते हैं।’
परिवारवालें भी हैरान
सोफी ने बताया कि, उनका परिवार भी यह देखकर हैरान हो गया था कि वह बिना पानी पिए कैसे एक साल तक जिंदा हैं। सोफी ने बताया कि, ‘खाने या पानी पीने के बजाय मेरे पास बहुत सी चीजें हैं, जिनके बारे में मैं सोच सकती हूं। बस इसी के साथ मैंने ड्राई फास्टिंग की। मैं बिना पानी के खुद को बेहतर महसूस कर रही हूं।’