चैतन्य भारत न्यूज
घूमने के शौकीन लोग हमेशा अलग-अलग जगहें देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहें जहां जाना आपके लिए बहुत ही रोमांचक होगा। इतना ही नहीं बल्कि यह यात्रा आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगी।
नेपाल
भारत के पड़ोसी देश में से एक नेपाल बेहद खूबसूरत है। खास बात यह है कि नेपाल जाने के लिए आपको किसी पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर हर साल बहुत से भारतीय पर्यटक सैर के लिए आते हैं। नेपाल के खूबसूरत दृश्य आपका मन मोह लेंगे।
भूटान
भारत के उत्तर-पूर्व में बसा ये छोटा सा शांत देश है। यहां की सांस्कृतिक बिल्कुल अलग है। यहां की खूबसूरती को आप बहुत ही कम बजट में निहार सकते हैं।
थाइलैंड
थाइलैंड का नाम लेते ही द्वीप और बीच याद आने लगते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक साफ और सुंदर बीच आपका इंतजार कर रहे हैं। थाइलैंड दोस्तों और परिवार संग जाने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक हैं।
श्रीलंका
घूमने के लिहाज से श्री लंका भी खूबसूरत देश है। दुनिया के सबसे सुंदर और सस्ते देश में शुमार श्री लंका में भी देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां पर हर साल बहुत से भारतीय पर्यटक आते हैं।