चैतन्य भारत न्यूज
देश को लंबे वक्त से जिसका इंतजार था, वह घड़ी आज पूरा होने जा रही है। 5 लड़ाकू विमान राफेल आज भारत पहुंच गए हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया। इस दौरान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहे।
फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है। 27 जुलाई को फ्रांस के मेरिग्नाक बेस से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हुए थे। लगातार 7 घंटे तक उड़ान भरते हुए कल शाम को UAE में अबूधाबी के करीब अल-दफ्रा फ्रेंच एयरबेस पर पहुंचे। इसके बाद इन विमानों ने बुधवार को अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग की। सुरक्षा के लिहाज में अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है।
The Touchdown of Rafale at Ambala. pic.twitter.com/e3OFQa1bZY
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 29, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल की लैंडिग का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। रक्षा मंत्री ने कहा- ‘विमान अंबाला में सुरक्षित लैंडिंग कर चुके हैं. राफेल कॉम्बैट विमानों के भारत की धरती को छूते ही सैन्य इतिहास के नए युग की शुरुआत हो गई है. ये मल्टीरोल विमान की वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।’