चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. अयोध्या राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला दे चुका है। कोर्ट के फैसले के मद्देनजर उत्तरप्रदेश पुलिस ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों के विरुद्ध कार्रवाई करने में सजगता से काम किया। इसके तहत यूपी पुलिस ने राज्य से 99 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 65 केस दर्ज किए गए।
अयोध्या विवाद : ये हैं राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद के 10 प्रमुख चेहरे
13,016 सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ हुई कार्रवाई
इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी कार्यालय ने दी। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि, अयोध्या फैसले के मद्देनजर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर 12 नवंबर तक 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 65 केस रजिस्टर्ड किए गए। साथ ही 13,016 सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए, उनके खिलाफ रिपोर्ट की गई और उन्हें डिलीट करवाया।
12 पक्षदार, 14 अपील यहां जानें अयोध्या विवाद से जुड़ी अहम जानकारी
इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर की हुई स्थापना
गौरतलब है कि डीजीपी ने पहले ही बताया था कि, मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की रिपोर्ट्स पर नजर रखने के लिए प्रदेश में पहली बार एक इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (ईओसी) की स्थापना की गई है। बता दें अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले पुलिस बल ने अनैतिकता को रोकने के लिए धारा 144 लागू करने जैसे और भी कई निषेधात्मक कदम उठाए थे। इसके अलावा राज्य पुलिस ने संवेदनशील और व्यस्त बाजारों में भी गश्त कर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी थी।