चैतन्य भारत न्यूज
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपका दिन समान्य रहेगा। आप किसी काम में ज्यादा बिजी हो सकते है। आज आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
वृष- आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकिर चिंतित रहेंगे। आपका अपने रोज के कामों में भी मन नहीं लगेगा।
मिथुन- आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी।
कर्क- आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा।
सिंह- आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जाएंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे।
कन्या- आज अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने के लिए जाएंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा।
वृश्चिक- आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा।
धनु- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।
मकर- आज का दिन शानदार रहने वाला है। रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे।
कुंभ- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी।
मीन- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के असार हैं।