चैतन्य भारत न्यूज
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
वृष- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से मेल-जोल बढ़ सकता है। संतान आपकी बातों से प्रभावित हो सकती है। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क हो सकता है।
मिथुन- आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। भाई-बहन आपकी मदद कर सकते हैं।
कर्क- आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। उन्हें अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है।
सिंह- आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
कन्या- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा।
तुला- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीत सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी।
वृश्चिक- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी मिल सकती है| जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है।
धनु- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मकर- आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
कुंभ- आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
मीन- आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।