चैतन्य भारत न्यूज
आज आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर आपकी हर बात को समझने की कोशिश करेंगे।
वृष- आज दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको कई नए काम करने के मौके मिलेंगे।
मिथुन- आज घर में किसी शुभ प्रसंग का आयोजन हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा।
कर्क- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बिता सकते हैं। कोई प्रेम-प्रसंग की संभावना बन रही है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
सिंह- आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। व्यापार में भी उचित लाभ की प्राप्ति होगी।
कन्या- आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपके ऊपर काम का प्रेशर आ सकता है। आपके खास काम अटकने की भी संभावना है।
तुला- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर रहेगा। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। किसी जरुरी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अचानक से किसी बात पर मूड खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक अच्छा फील करेंगे। किसी न किसी चीज की कमी आपको महसूस हो सकती है।
धनु- जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। वो आपकी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी।
मकर- आज परिवार के सभी सदस्य एक साथ डिनर करेंगे तो तालमेल में वृद्धि होगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
कुंभ- आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आपको उनसे संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है।
मीन- आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। परिवार के किसी जरुरी काम से आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।