चैतन्य भारत न्यूज
आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपको जरूरी काम में बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष- स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।
मिथुन- आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आपको अचानक किसी काम से मुनाफा हो सकता है। जिससे घर परिवार में आनंद कायम रहेगा।
कर्क- आज आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग प्राप्त होगा |
सिंह- आज आपके रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।
कन्या- आज ऑफिस का काम जल्दी पूरा होगा। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
तुला- आज आपकी आमदनी बढ़ेगी, जबकि आपके खर्च घटेंगे। बचत आपके आत्मविश्वास-स्तर को बढ़ावा देगी। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा।
वृश्चिक- आज आपका दिन बहुत बढ़िया बीतने वाला है। आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
धनु- आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए।
मकर- आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे, ऑफिस का माहौल आपको खुश रखेगा। ऑफिस में काम समय पर पूरे होंगे। परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ- आज दांपत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आपको बहस करने से बचना चाहिए।
मीन- आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए कार्य को करने में रूचि दिखाएंगे। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।