चैतन्य भारत न्यूज
आज आश्विन कृष्ण पक्ष की मातृ नवमी तिथि और रविवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा।
वृष- आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस के छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
मिथुन- आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
कर्क- खर्च की अधिकता रहेगी। राजनीति और सामजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक यात्राओं के योग बन रहे हैं।
सिंह- नए निवेश के मिलने की सम्भावनाएं बन रही हैं। विदेशों से होने वाले व्यापार में तेजी आएगी। संतान की हरकतों से निराश होना पड़ सकता है।
कन्या- आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। नई तकनीक से आपके व्यापार में वृद्धि की संभावना है।
तुला- आज आपको ऑफिस में संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक- धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रूचि जागृत होगी। उच्च शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा में अवरोध उत्पन्न होगा।
धनु- कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। आज कई सारे मित्रों से मुलाकात हो सकती है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।
मकर- आज आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे।
कुंभ- जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच फायदा करा सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मीन- आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। परिवार के संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।