चैतन्य भारत न्यूज
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की राधा अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी।
वृष- आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां दुगनी होगी। आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे।
मिथुन- आज परिवार के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आएगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे।
कर्क- आज आपका दिन बहुत अच्छा है। आज आप मित्रों के साथ ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।
सिंह- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। काफी दिनों से फंसा पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या- आज आपका दिन बहुत बढ़िया है, आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
तुला- आज आपका दिन कुछ ठीक नही है। आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना भी बन रही है।
वृश्चिक- जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
धनु- आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
मकर- आज आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
कुंभ- आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी पारिवारिक मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। बातचीत करने में सावधानी बरतें, विवाद हो सकता है।
मीन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में नया काम मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।