चैतन्य भारत न्यूज
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की विजयदशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज किसी दोस्त के यहां से पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां आप काफी इंज्वॉय करेंगे।
वृष- आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी, आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन- प्रेम-संबंधों में खटास आ सकती है। खर्च बढ़ने से मन उदास रह सकता है। आज तुरंत प्रतिक्रया देने के बजाय संयम से काम लें। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें।
कर्क- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे| संगीत में रुचि बढ़ेगी।
सिंह- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। कारोबारी संबंध मजबूत हो सकते हैं।
कन्या- घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं, आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम संबंध को सामजिक स्वीकृति मिल सकती है।
तुला- बड़े भाई-बहनों का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। सामजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा।
वृश्चिक- आज आपका दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज गुस्से में किसी से बात करने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
धनु- आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होना संभव है, मेहनत करते रहें। अचानक से आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं।
मकर- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने पढ़ाई- लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद होगा।
कुंभ- संतान पक्ष से सुखद अनुभव मिलेंगे, आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आज माता की सेहत का खास ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन- आज व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कारोबारी संबंध मजबूत हो सकते हैं। रुके हुए कार्य जल्द पूरे हो सकते हैं।