चैतन्य भारत न्यूज
आज शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने भविष्य को लेकर बड़े फैसले लें सकते हैं। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। प्रेम-प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते है।
वृष- आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर में मेहमान का आगमन भी हो सकता है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा।
मिथुन- करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी।
कर्क- आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
सिंह- आज आपका समय अच्छा बीतेगा। करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन सुख संभव है। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कन्या – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आज के दिन बातचीत करने में थोड़ी सावधानी बरतें।
तुला- आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। परिवार संग घूमने के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद में न उलझें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी।
वृश्चिक- धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बड़ सकती है। किसी अजनबी की बातों में आने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।
धनु- आज आपका दिन सामान्य बीतने वाला है। सरकारी काम में रूकावट आ सकती है। सामाजिक-मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। बेरोजगारों को नए रोजगार मिल सकते हैं। भाग्य के साथ से जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
मकर- आज के दिन व्यापारियों के लिए बाधाएं बढ़ सकती हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी।
कुंभ- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। भाग्य के साथ से बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में सकारात्मक फल मिलेंगे।
मीन- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा।
ये भी पढ़े…
साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह और किसके खाते में आएंगी खुशियां
जानिए क्यों सावन में की जाती है शिव की पूजा, इस महीने भूलकर भी न करें ये गलतियां
जानिए भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ का इतिहास और इसका महत्व