चैतन्य भारत न्यूज
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।
मेष- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। जिससे आपका मन काम में लगा रहेगा। आज आप काम को पूरी लग्न से पूरा करने की कोशिश करेंगे और आपको इसमें सफलता भी हासिल होगी।
वृष- आज आपको तरक्की के कुछ नए मौके मिल सकते हैं, और आपको उन मौकों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। आज आपका संपर्क कुछ नए लोगों से हो सकता है।
मिथुन- आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर बिजनेस करते हैं तो आपकी बड़े-बड़े लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कर्क- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको दूसरों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे और आपसे खुश होंगे।
सिंह- आज आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से फंसा पैसों का मामला आज सुलझ सकता है।
वृश्चिक- आज आपका दिन शानदार बीतेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी आज बन सकता है। जहां कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात दोस्ती में बदल जाएगी।
धनु- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। ऑफिस में अधिक काम की वजह से तनाव महसूस कर सकते हैं। बातचीत करने में थोड़ी सावधानी बरतें।
मकर- आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज किसी नतीजे पर पहुंचना आपको थोड़ा मुश्किल लगेगा। धन संबंधी मामलों में थोड़ा ध्यान रखें, आपका पैसा कहीं अटक सकता है।
कुंभ- आज आपका दिन ठीक रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।
मीन- आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।