चैतन्य भारत न्यूज
आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन।
मेष- आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
वृष- आज आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।
मिथुन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा।
कर्क- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई खास काम करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह- आज जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या- आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें।
तुला- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।
वृश्चिक- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।
धनु- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। परिवार की समस्या हल होगी। माता-पिता के साथ बाहर जा सकते हैं।
मकर- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आप घरेलू कामों मे ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
कुंभ- आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे। इस राशि के छात्रों के मन में सकारात्मक विचार आएंगे।
मीन- आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। ऑफिस में सीनियर से सहयोग मिलेगा।