चैतन्य भारत न्यूज
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया है। हमेशा हंसते-मुस्कुराते सुशांत ने अचानक अपने बहुमूल्य जीवन को खत्म कर यह बता दिया है कि सच्ची खुशी दौलत और शौहरत से नहीं मिलती है। सुशांत को याद कर कई सितारें सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस प्रज्ञा कपूर ने सुशांत की याद में सोशल मीडिया के जरिए एक नेक काम करने का ऐलान किया है।
View this post on Instagram
प्रज्ञा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सुशांत की तस्वीर शेयर कर बताया है कि उनकी संस्था सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक साथ 3400 परिवारों के खाना खिलाने का काम करेगी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, ‘लॉकडाउन तो खत्म हो गया है लेकिन इनकम और नौकरियों की कमी अभी भी है। इसलिए हम ये प्रयास कर रहे हैं।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हम तुम्हें बहुत याद करेंगे सुशांत…।’
बता दें सुशांत की पहली फिल्म ‘काय पो छे’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ही थे। पहली ही फिल्म से सुशांत सभी के दिलों में छा गए थे। सुशांत और अभिषेक के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। साल 2018 में ही अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत लीड रोल में थे। गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि वे पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।