चैतन्य भारत न्यूज
साल 2020 के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2020) की घोषणा कर दी गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ 23 जून से होगा। 42 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 3 अगस्त को होगा। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन गिरीश चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
42 दिनों की होगी यात्रा
बता दें पिछले साल अमरनाथ यात्रा 40 दिनों की थी लेकिन इस बार फिर 42 दिनों के लिए कर दिया गया है। उससे पहले यानी साल 2018 की बात करें तो उस समय बाबा अमरनाथ के कपाट 60 दिनों तक के लिए खोले गए थे।
Amarnath Yatra to commence on 23rd June and conclude on 3rd August. Jammu and Kashmir Lt Governor & Chairman, Shri Amarnathji Shrine Board (SASB), Girish Chandra Murmu, presided over the 37th Board Meeting held in Jammu today. (file pic) pic.twitter.com/UTCBobPlVY
— ANI (@ANI) February 14, 2020
रक्षाबंधन पर होगा समापन
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बिपुल पाठक ने कहा कि, ‘शुभ घड़ी देखकर ही अमरनाथ यात्रा का समय सुनिश्चित किया गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 23 जून 2020 को जगन्नाथ यात्रा से अमरनाथ यात्रा की भी शुरुआत होगी और 3 अगस्त को रक्षा बंधन (श्रवण पूर्णिमा) के साथ यात्रा का समापन होगा।’
इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होंगे। अमरनाथ यात्रा के लिए 13 साल से कम उम्र के बच्चों और 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। इस बार बोर्ड के सदस्य अमरनाथ यात्रा के सभी रूट और कैंपों को प्लास्टिक मुक्त रखने की तरफ ध्यान दे रहे हैं। बोर्ड बैठक में बताया गया कि, देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की शाखाओं से ही यात्रा का रजिस्ट्रेशन होगा। यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना जरूरी है। बोर्ड के मुख्य सचिव ने सभी श्रद्धालुओं से दिशानिर्देशों का सख्त पालन करने का निर्देश दिया है। बता दें पिछले साल तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए थे।
ये भी पढ़े…
आतंकी हमले के खतरे के कारण 14 दिन पहले थमी अमरनाथ यात्रा, 3.43 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
VIDEO : अमरनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ों से गिर रहा पानी और पत्थर, तो श्रद्धालुओं की ढाल बने ITBP के जवान
शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना