चैतन्य भारत न्यूज
मुंबई. पिछले 12 दिन से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। अमिताभ बच्चन की स्वाब रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन उन्हें एक-दो दिन और अस्पताल में ही डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।
अस्पताल के सूत्रों ने दी जानकारी
अमिताभ बच्चन के 22 जुलाई को हुए स्वैब टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना नानावती अस्पताल के सूत्रों ने दी। इसकी आधिकारिक पुष्टि वह महामारी नियमों के चलते खुद नहीं कर सकते। अभी उनके दो टेस्ट और होंगे। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार तीन टेस्ट निगेटिव आने पर उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
शाम तक डिस्चार्ज हो सकते हैं अभिषेक
अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन की भी सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। उनको आज शाम तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि, ऐश्वर्या और आराध्या भी अमिताभ के साथ अस्पताल में भर्ती रहेंगे। अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट नहीं आई।
T 3602 -” ख़ामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनें को,
शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता..!!” ~ Ef am
keep your worry and difficulties in the folds of your silence .. noise never did bring an ease to your distressed difficulties pic.twitter.com/Uq0c3b70si— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 22, 2020
बिग बी ने चिंता और परेशानियों पर विचार साझा किए
अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अमिताभ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। बुधवार रात उन्होंने चिंता और मुश्किलों को लेकर विचार साझा किए। एक स्केच्ड फोटो शेयर करते हुए लिखा- खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनों को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता!!”
सिर्फ जया बच्चन निगेटिव
अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से लगातार उनके फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नानावती अस्पताल पहुंचे और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए। परिवार में सिर्फ जया बच्चन की ही टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।