चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ अस्पताल में अपनी दिनचर्या का पालन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वह फैन्स को इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक अपनी एक फोटो शेयर करते हुए 6 तरह के लोगों से दूरी बनाने के लिए कहा।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि, ‘सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराए आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।’ बिग बी ने फैंस को श्लोक के जरिए ये बताने का प्रयास किया है कि 6 प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। इसलिए इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।
View this post on Instagram
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘श्वेत वर्ण आभूषण, सेवा भाव समर्पण, ईश्वर रूपी देवता ये, पीड़ितों के संबल ये, स्वयं को मिटा दिया, गले हमें लगा लिया, पूजा दर्शन के स्थान ये, परचम इंसानियत के।’ फैंस का कहना है कि इसे पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है, क्योंकि वो इस मुश्किल की घड़ी में खुद की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इसके बाद अभिषेक ने भी ट्विटर पर बताया कि उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिर ऐश्वर्या राय और आराध्या की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, जबकि जया बच्चन, श्वेता नंदा और उनके बच्चों को कोरोना नहीं हुआ है। फैन्स लगातार अमिताभ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। एक्टर के चारों बंगले- जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा, सभी को बीएमसी ने सील कर दिया है। बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड लगा दिया है।