चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। अब हाल ही में अनुष्का ने जल्द शादी करने का राज खोला है।
View this post on Instagram
बता दें जब अनुष्का ने विराट से शादी की थी तो उनकी उम्र महज 29 साल थी। बतौर एक्ट्रेस 29 की उम्र में शादी के बंधन में बंध जाना करियर के लिहाज से थोड़ा मुश्किल फैसला था। इस बात को खुद अनुष्का ने भी कबूल किया था कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी। अनुष्का ने अब खुलासा कर दिया है कि उन्होंने शादी करने में जल्दबाजी क्यों की?
View this post on Instagram
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा कि, ‘हमारी ऑडियंस हमारी इंडस्ट्री से ज्यादा विकसित हुई है। वो अब सिर्फ कलाकारों को पर्दे पर देखने में दिलचस्पी रखते हैं उनके निजी जीवन से नहीं। कौन कब शादी कर रहा है या फिर किससे शादी कर रहा है, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।’
View this post on Instagram
इसके अलावा अनुष्का ने कहा कि, ‘मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली जो एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि, मुझे प्यार हो गया था और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। शादी एक ऐसी चीज है जो रिश्ते को आगे ले जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।’
View this post on Instagram
इस दौरान अनुष्का ने विराट की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं मैं उनके जैसे इंसान से मिली, क्योंकि हम दोनों ही जिंदगी को पूरी ईमानदारी के साथ जीते हैं। मेरे पास एक ऐसा जीवनसाथी है जिसके पास कुछ भी झूठ नहीं है। सब कुछ सच है।’
View this post on Instagram
बता दें विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में एक दूसरे से शादी रचाई थी। इसके बाद भारत में आकर दोनों ने रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें आए थे।