चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अर्जुन और मलाइका पिछले करीब 6 महीने से एक साथ सार्वजनिक स्थल पर देखे जा रहे हैं, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका अप्रैल में शादी करेंगे और अब हाल ही में उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है।
19 अप्रैल को होगी शादी
सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अब तक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि यह कपल क्रिश्चियन पद्धति से शादी कर सकता है। बता दें मलाइका अरोड़ा ने अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया है और अब वह क्रिश्चियन बन गई हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बतौर मेहमान आने की संभावना है।
फैशन शो में पहली बार साथ दिखे
गौरतलब है कि, अर्जुन और मलाइका पहली बार एक फैशन शो में साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों आए दिन डेट पर नजर आते ही रहते हैं। हालांकि, अब तक अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। कुछ दिनों पहले जब अर्जुन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि, ‘जब इस बारे में कुछ बताने के लिए होगा, आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी।’ खैर अब तो उनके फैंस को अर्जुन और मलाइका की शादी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।