चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस खबर को फिल्म प्रोड्यूसर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अर्जुन और ग्रैबिएला को फैंस बधाई दे रहे हैं।
Congratulations @rampalarjun on the arrival of your bundle of joy! God bless! ❤️ pic.twitter.com/vWsPGMfLGY
— Nidhi Dutta (@RealNidhiDutta) July 18, 2019
खबरों के मुताबिक, ग्रैबिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान ग्रैबिएला के साथ अर्जुन भी मौजूद थे। बता दें अर्जुन और गेब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है। दोनों सालभर से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं। पिछले दिनों गैब्रिएला के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। पार्टी में अर्जुन और गैब्रिएला ने एक जैसे कपड़े पहने थे।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अर्जुन की पहले से ही दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। अर्जुन को ये दोनों बेटियां पूर्व पत्नी मेहर रामपाल से हैं। बता दें अर्जुन और मेहर की शादी करीब 20 साल चली थी और फिर पिछले साल मई में दोनों का तलाक हो गया।
View this post on Instagram
बात करें अर्जुन के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह आखिरी बार फिल्म ‘पलटन’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। ‘पलटन’ में अर्जुन के अलावा अभिनेता जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और हर्षवर्धन राणा जैसे सितारें नजर आए थे।
यह भी पढ़े…
गर्लफ्रेंड के बच्चे के पिता बनने वाले हैं अर्जुन रामपाल, शेयर की रोमांटिक तस्वीर