चैतन्य भारत न्यूज
बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ। बता दें शनिवार को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर जेटली ने आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। जेटली के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। विदेश यात्रा पर होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी जेटली के अंतिम दर्शन नहीं कर सके।
Delhi: Vice-President M Venkaiah Naidu, Defence Minister Rajnath Singh and Union Home Minister Amit Shah, at Nigambodh Ghat. #ArunJaitley pic.twitter.com/uaFwJYyVyX
— ANI (@ANI) August 25, 2019
बता दें जेटली पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ, घबराहट और कमजोरी होने लगी थी जिसके बाद उन्हें 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सॉफ्ट टिशू नामक कैंसर था। पिछले साल मई में जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। किडनी की बीमारी होने के साथ ही कैंसर के कारण उनकी हालत और ज्यादा नाजुक हो गई थी। कैंसर के इलाज के लिए वे इस साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे।
Delhi: Mortal remains of Former Union Minister and BJP leader #ArunJaitley to be cremated with full state honours at Nigambodh Ghat. pic.twitter.com/dC8FuSZiVj
— ANI (@ANI) August 25, 2019
पिछली मोदी सरकार में जेटली वित्त मंत्री रहे थे। इससे पहले कुछ दिनों तक वह रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। सेहत संबंधी दिक्कतों के कारण इस बार जेटली मोदी सरकार का हिस्सा नहीं बने। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से कहा था कि वह इस बार मंत्रिमंडल में किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं।
Delhi: Vice-President M Venkaiah Naidu, Defence Minister Rajnath Singh and Union Home Minister Amit Shah, at Nigambodh Ghat. #ArunJaitley pic.twitter.com/uaFwJYyVyX
— ANI (@ANI) August 25, 2019