चैतन्य भारत न्यूज
आज महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान मतदान करने दिग्गज नेता, अधिकारी व गणमान्य हस्तियां पोलिंग बूथ पर पहुंची। राजनीति, मनोरंजन और खेल के कई दिग्गजों ने सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना-अपना वोट डाला और लोगों से भी वोट करने की अपील की। आइए जानते हैं इन तस्वीरों के माध्यम से किस-किस ने अपना वोट डाला।
पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने परिवार के साथ सेक्टर 8 डीएवी स्कूल में मतदान किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सुबह नागपुर में वोट डालने पहुंचे।
वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी महाराष्ट्र में वोट डाला।
इसके अलावा हरियाणा में आदमपुर से बीजेपी की उम्मीदवार और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट भी वोट डालने पहुंची।
हरियाणा के बरोदा से बीजेपी उम्मीदवार और पहलवार योगेश्वर दत्त ने भी मतदान किया।
सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची मतदान केंद्र, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, बेटी ख्वाहिश जैन व बेटे दिव्यांक जैन के साथ डाला वोट, बेटी ख्वाहिश जैन और बेटे दिव्यांक जैन ने पहली बार दिया वोट।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अपने पैतृक गांव बहादुरपुर में वोट डाला।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शोभा खोटे ने मुंबई में अंधेरी वेस्ट में अपना वोट डाला।
यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव से वोट डाला।
कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्नी के साथ सेक्टर 20 में बने बूथ पर मतदान किया।
हरियाणा में कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी मतदान किया।
#MaharashtraAssemblyPolls: Actor & BJP MP from Gorakhpur (UP) Ravi Kishan & actress Padmini Kolhapure cast their votes at polling booths in Mumbai’s Goregaon & Andheri (West) constituency, respectively. pic.twitter.com/U1tKD18sYM
— ANI (@ANI) October 21, 2019
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में वोट देने पहुंचीं।
आमिर खान की पत्नी किरण राव वोट देने के बाद पोज देती हुईं।
Mumbai: Actor Aamir Khan arrives to cast his vote at a polling booth in Bandra(West), says ‘I appeal to all citizens of Maharashtra to come out and vote in large numbers’. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/3VwbrEm3LM
— ANI (@ANI) October 21, 2019
अभिनेता आमिर खान ने बांद्रा (पश्चिम) में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।