चैतन्य भारत न्यूज
चाहे इंसान हो या जानवर दर्द सभी को होता है। किसी की मौत हो जाने पर सिर्फ इंसान ही शोक नहीं मनाते बल्कि जानवर भी गम में डूब जाते हैं। हाथी भी उन प्राणियों में से एक है जो अपनों की मौत पर शोक मनाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाथी के समूह का किसी अपने को खोने का दर्द दिखाई दे रहा है।
This will move you !! Funeral procession of the weeping elephants carrying dead body of the child elephant. The family just don’t want to leave the baby. pic.twitter.com/KO4s4wCpl0
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) June 7, 2019
यह वीडियो हाथी के बच्चे के अंतिम संस्कार का है। वीडियो में देखा जा सकता है एक हाथी अपने मृत बच्चे को लेकर आगे-आगे जा रहा है और उसके साथ करीब 8 और हाथी पीछे आ रहे हैं। शायद ही पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला है। इस भावुक पल को देखने के लिए लोगों ने सड़क पर अपनी गाड़ियां रोक दी। इस वीडियो को भारतीय वन विभाग के ऑफिसर परवीन कसवान ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘ये वीडियो आपको भावुक कर देगा। अश्रुपूर्ण हाथी अपने मृत बच्चे को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। हाथियों का परिवार अपने बच्चे को अलग नहीं करना चाहता।’ ये वीडियो भारत की किस जगह का है यह पता नहीं चल पाया है।
आईएफएस परवीन ने यह भी बताया कि, ‘हाथी कई काम इंसानों की तरह करते हैं। उनके बच्चे पानी के आसपास खेलते हैं। हाथी बहुत कुछ याद भी रखते हैं, जैसे कि रास्ते जिन पर वे चलते हैं।’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख काफी लोग भावुक नजर आए। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।