चैतन्य भारत न्यूज
सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित वॉलोगोंग अस्पताल में 27 साल की इमा ने सोमवार को 5.88 किलोग्राम की बच्ची रेमी काे जन्म दिया है। ऑस्ट्रेलिया में जन्म लेने वाले बच्चे का औसत वजन सिर्फ 3.3 किलो होता है जबकि बच्ची रेमी का वजन इससे दोगुना है। इस कारण बच्ची को ‘बेबी सूमो रेस्लर’ कहा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी सिजेरिअन के जरिए बच्ची की डिलीवरी हुई है। डॉक्टरों ने बच्ची और उनकी 27 साल की मां को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। कुछ हफ्ते पहले अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला था कि बच्चे का वजन करीब 4 किलो हो चुका है।
रेमी के माता-पिता का कहना है कि, वह जानते थे कि गर्भावस्था के दौरान मां को डायबटीज है। इस कारण बच्चे का वजन सामान्य से अधिक रहेगा, लेकिन रेमी के वजन ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि हमारी यह तीसरी संतान ही इतनी वजन के साथ हुई है। इससे पहले जन्म के समय 2 साल की बेटी विलोव 5.5 किलो और 4 साल के बेटे ऐश का वजन 3.8 किलोग्राम था।
वहीं वॉलोगोंग अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि, उनके यहां जन्म लेने वाला यह सबसे भारी बच्चा है। जन्म के बाद हॉस्पिटल में तमाम लोग बच्ची के बारे में और अधिक जानकारी पाने को उत्सुक हो गए। स्टाफ ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में 40% बच्चे 3.5 से अधिक के होते हैं। रेमी का वजन इससे 1.2% से अधिक है।