चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। इस महीने कई त्योहार आने वाले हैं। नए महीने की शुरुआत के साथ ही परिवहन नियमों और बैंकिंग सेक्टर में कई बदलाव हो रहे हैं। अक्टूबर में 11 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। दरअसल, इसी महीने दशहरा और दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में जरूरत है आप पहले से ही बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटा लें, ताकि त्योहार के समय कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं इस महीने किस-किस दिन बैंक नहीं खुलेंगे।
2 अक्टूबर, गांधी जयंती
2 अक्टूबर यानी बुधवार को गांधी जयंती के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा। यह अक्टूबर महीने की पहली छुट्टी होगी। फिर 6 अक्टूबर को रविवार और 7 व 8 अक्टूबर को रामनवमी और दशहरे की छुट्टी रहेगी। इसलिए एकसाथ बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
दूसरे हफ्ते में तीन दिन होगा काम
अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में बैंक तीन दिन खुले रहेंगे। 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 को रविवार की छुट्टी रहेगी। दूसरे हफ्ते में साप्ताहिक अवकाश के कारण दो दिन बैंक बंद रहेंगे। फिर 20 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
दिवाली पर 4 दिन अवकाश
बैंकों में दिवाली पर चार दिन छुट्टी रहेगी। दरअसल, 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 27 को रविवार है। बता दें इस बार दिवाली रविवार को है। फिर 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 29 अक्टूबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा।
नवंबर में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक
वहीं नवंबर की बात करें तो 3, 10, 17 और 24 नवंबर को बंद रहेंगे। 9 और 23 नवंबर को दूसरा व चौथा शनिवार है जिसका अवकाश रहेगा। 12 नवंबर को गुरु नानक जयंती है, उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह नवंबर में 6 अवकाश के साथ ही 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।