चैतन्य भारत न्यूज
यदि आप नए साल पर कुछ नया और अलग देखना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आप काफी रोमांचक महसूस करेंगे। यदि यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जाएंगे तो यह ट्रिप आपके लिए और भी मजेदार होगी।
मनाली
मनाली के पहाड़ों और देवदार के पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। नए साल पर आप अपने परिवार के साथ मनाली जाएं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं।
वशिष्ठ
मनाली से केवल 19 किमी दूर बना है छोटा-सा कस्बा वशिष्ठ। ये जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है। इस जगह के बारे में बहुत सी पौराणिक मान्यताएं भी प्रचलित है। अगर आप मनाली जा रहे हैं तो इस जगह को जरूर देखें।
जम्मू-कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में सर्दियों में घूमना कम महंगा होता है। खूबसूरत हसीन वादियां यहां का हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही हैं।
अरावली की पहाड़ियां
राजस्थान के अलवर जिले में अरावली की पहाड़ियों पर 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला सरिस्का मुख्य रूप से वन्य जीव अभयारण्य और टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा सिलीसेढ़ झील अलवर की सबसे प्रसिद्ध और सुंदर प्राकृतिक झील है।
गुलाबा
गुलाबा भी मनाली से मात्र 26 किमी दूर है। यहां के नजारे मनाली से भी ज्यादा सुंदर है। इस जगह का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है। हरी घास के मैदान और बर्फ से ढंकी पहाड़ों की चोटियां इस अद्भुत नजारे को देखना है तो एक बार गुलाबा जरूर जाएं।