चैतन्य भारत न्यूज़
आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। तांबे का पानी सेहत के लिए काफी शुद्ध माना जाता है। इस पानी को पीने से शरीर को कई तरह के प्रोटीन-विटामिन मिलते हैं। दरअसल, तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के दर्द और सूजन को जड़ से खत्म कर देते हैं।
कई बीमारियों को दूर करता है तांबे का पानी
तांबे का पानी डायरिया, पीलिया औ पेचिश जैसी बीमारी पैदा करने वाले कीटाणुओं का भी नाश करता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी द्वारा बताया गया है कि, तांबा कैंसर रोकने में मदद करता है। तांबे का पानी पीने से चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे भी मिट जाते हैं और साथ ही स्किन चमकदार और सॉफ्ट रहती है। इस पानी को पीने से मोटापा भी कम हो सकता है।
याददाश्त मजबूत करने में फायदेमंद
कहा जाता है कि रात को तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह उसे पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। तांबे का पानी पीने से हार्ट अटैक आने का खतरा भी कम हो सकता है। इसके अलावा ये वात, पित्त और कफ जैसे रोगों को भी दूर करता है। तांबे का पानी पीने से शरीर के आंतरिक व बाहरी घाव जल्दी भर जाते हैं। तांबे का पानी पीने से दिल स्वस्थ रहता है। डॉक्टर द्वारा कहा गया है कि तांबे के पानी का सेवन करने से याददाश्त मजबूत होती है और दिमाग तेज होता है।