चैतन्य भारत न्यूज
शहर की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ पल सुकून के बिताने चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे बीच के बारे में बता रहे हैं जहां एक बार जरूर जाएं। बता दें महाराष्ट्र के करीब गणपतिपुले बीच, वेलनेश्वर और तारकर्ली बीच के नजारे बेहद ही खूबसूरत है।
तारकर्ली बीच
मुंबई से 550 किलोमीटर दूर बसा तारकर्ली एक छोटा सा गांव है। कर्ली नदी और अरब सागर के तट पर बसा तारकर्ली बीच प्रकृति के निर्मल दृश्य में मजे लेने के लिए सबसे परफेक्ट जगह है। यहां आने के बाद आप इस खूबसूरत जगह को भूल नहीं पाएंगे।
वेलनेश्वर बीच
महाराष्ट्र के रत्नागिरी शहर से लगभग 170 किलोमीटर और मुंबई से लगभग 370 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वेलनेश्वर बीच स्विमिंग (तैराकी) और सनबाथिंग के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। बीच के करीब ही शिव मंदिर है जिसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं आते हैं।
गणपतिपुले बीच
मुंबई से लगभग 375 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गणपतिपुले के समुद्र तट पर सफेद, चांदी सी रेत है। महाराष्ट्र के अन्य बीचों से अलग इस बीच में ज्यादा भीड़ नहीं होती, इसलिए आप यहां आकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने का भरपूर मजा ले सकते हैं। इस बीच को कायाकिंग खेल के लिए जाना जाता है।