चैतन्य भारत न्यूज
जल्द ही क्रिसमस की छुट्टियां आने वाली है और ऐसे में आप दोस्तों संग एन्जॉय करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे होंगे कि आखिर कहां जाया जाएं? तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां जाने के बाद आप खुद को काफी रोमांचित महसूस करेंगे और इन जगहें पर घूमने के लिए आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा।
वियतनाम
शांत और खूबसूरत देश में क्रिसमस मनाना चाहते हैं तो वियतनाम सबसे बढ़िया जगह है। प्रकृति से भरे नजारे वाले इस देश में आपको नदी, पहाड़, झरने, गुफाएं की सुंदरता देखने को मिलेगी। वियतनाम जाने के लिए कोलकाता से एक तरफ की फ्लाइट का किराया करीब 28000 रुपए है। इस देश में हनोई, हो ची मिन्ह और हा लोंग जैसे शहर घूमने के लिए है।
थाइलैंड
खूबसूरत बीचों वाले इस देश में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो विश्व प्रसिद्द है। हर साल यहां पर आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। थाईलैंड जाने के लिए एक तरफ का फ्लाइट का किराया करीब 16000 रुपए है।
कंबोडिया
यह देश ऑफबीट डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर हो रहा है। इस देश में अंकोरवाट का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है जिसके देखने के लिए लाखों लोग आते हैं। साथ ही यहां पर देखने के लिए बहुत से सुंदर नजारे हैं। कंबोडिया जाने के लिए एक व्यक्ति फ्लाइट का टिकट 25000 रुपए का होता है।
ओमान
ओमान क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए एक बढ़िया जगह है। तेल के लिए मशहूर इस देश में अब लोग पर्यटन की नजर से भी जा रहें हैं। यहां पर जाने का किराया करीब 14000 हजार रुपए होगा।