चैतन्य भारत न्यूज
जो मजे सहेलियों के साथ घूमने में आते हैं वह किसी और के साथ नहीं आते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में जहां आप अपनी सहेलियों के साथ घूमकर उस पल को यादगार बना सकती है।
अंडमान की सैर
यहां का राधानगर बीच दुनियाभर में मशहूर है। भीड़ भरे बीच पर जाने से अच्छा है कि आप अंडमान की इस शांत और खूबसूरत जगह पर जाएं। यहां जाकर आप अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती कर सकती है और यहां के यादगार पल अपने कैमरे में कैद करके ला सकती हैं।
सिक्किम की सैर
यहां सिलीगुड़ी, शिलांग, गंगटोक जैसी जगहें आपके लिए बिल्कुल सही है। सेवन सिस्टर के नाम से मशहूर इन उत्तरी-पूर्वी राज्यों के नजारे बहुत ही अद्भुत और आकर्षक हैं। अगर आप अपनी सहेलियों के साथ किसी यादगार ट्रिप की तलाश में हैं तो एक बार यहां जरूर जाएं।
मध्यप्रदेश की सैर
अगर आपको ऐतिहासिक इमारतों से लगाव है तो आप मध्यप्रदेश के खूबसूरत शहर ओरछा, अमरकंटक, खजुराहो, ग्वालियर जा सकती हैं। यहां की इमारतें बहुत ही आकर्षक हैं।
राजस्थान की सैर
रंग-बिरंगें भारत का दर्शन करना है तो राजस्थान से बढ़िया दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है। जयपुर, उदपुर, जैसलमेर, भरतपुर, अलवर आदि यहां पर घूमने की लिस्ट बहुत लंबी है। कुछ पल के लिए राजघराने जैसी जिंदगी महसूस करना चाहते हैं तो अपनी सहेलियों के साथ एक बार राजस्थान की सैर जरूर करें।