चैतन्य भारत न्यूज
घूमने के शौकीन लोग हमेशा कुछ नया देखना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की कुछ ऐसी अनोखी जगहों के बारे में जहां जाने के बाद आप वहां की खूबसूरती को भूल नहीं पाएंगे। तो आइए जानते हैं इन जगहे के बारे में।
माउंट आबू
राजस्थान का माउंट आबू ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। माउंट आबू में ऐसी कई जगहें हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां की खूबसूरती का जितना बखान किया जाए उतना कम है।
अचलगढ़ किला
यह किला पहाड़ी पर स्थित है। ऐसा कहा जाता हैं कि यहां के मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशाने देखने को मिलते हैं जिनकी बहुत मान्यता है। इन्हें देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं।
सनसेट पॉइंट
सुबह और शाम का यह नजारा हर किसी का मन मोह लेता है। आप भी इस नजारे को देख प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती से रूबरू होंगे। यहां के खूबसूरत नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
टॉड रॉक
इस जगह पर आपको एक विशाल पत्थर नजर आएगा जिसे ‘टॉड रॉक’ कहा जाता है। इस पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो। इसे देखने के लिए हजारों पर्यटक यहां आते हैं।
नक्की झील
यहां झील अपने खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। नक्की झील के पीछे एक कहानी भी जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। नक्की झील का पानी सर्दियों में जम जाता है जो किसी बर्फ की चादर जैसा प्रतीत होता है।