चैतन्य भारत न्यूज
भारत का दिल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश पूरे देश में अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। इसका हर एक कोना अपने आप में ही खास है। आज हम आपको बताएंगे मध्यप्रदेश की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां जाकर आप नए साल का जश्न मना सकते हैं।
सांची
मध्यप्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है- सांची, जहां भगवान बुद्ध ने काफी समय बिताया था। यह अपने आप में आकर्षण का केंद्र है। सांची का स्तूप भारत के अमूल्य धरोहर में से एक है। इसका नाम यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज में दर्ज हुआ है।
तितली गार्डन
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले का तितली गार्डन पूरे भारत में मशहूर है। यहां 65 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं। यह गार्डन रायसेन के गांव गोपालपुर में स्थित है। यहां के अद्भुत नजारे को निहारने के लिए 10 रुपए का टिकट लगता है। तितलियों के अलावा यहां कई अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे भी पाएं जाते है, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती हर तरफ आकर्षित करती है।
पंचमढ़ी
पंचमढ़ी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पर्यटकों के देखने के लिए खूबसूरत झरने, कलकल बहती नदियां और खूबसूरत घाटियां हैं। चारों तरफ से सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरी यह पहाड़ी किसी मनोरम स्थल से कम नहीं है।
खजुराहो
मध्यप्रदेश का छोटा शहर खजुराहो दुनियाभर के पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। यहां 22 मंदिरों का एक समूह है। जटिल नक्काशी, कामुक मूर्तिकला किसी भी इतिहास प्रेमी को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है। यहां मंदिरों के अलावा में दो झील भी हैं। यहां के आकर्षण के केंद्र कंदारी महादेव मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, पारस्वनाथ मंदिर, चित्रगुप्त बीजमंदला मंदिर, देवी जगदाम्बा, चौथ योगिनी, वामन मंदिर, दुलादेव मंदिर हैं।
मांडू
मांडू को दुनिया का सबसे बड़ा किलों का स्थान कहा जाता है। यहां के किले करीब 100 साल पुराने हैं। इसका पुराना नाम मांडव है। घूमने के लिए यहां जहाज महल, मांडू का किला, रानी रूपमती का महल देखने लायक है। सबसे खास यहां की कुदरती खूबसूरती है।