चैतन्य भारत न्यूज
जयपुर
अगर आप लॉन्ग वीकेंड डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो जयपुर से अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जयपुर गुलाबी घर, किलों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आकर आप दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं।
रत्नागिरि
महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम में मौजूद रत्नागिरि खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह खूबसूरत बीच और पहाड़ियों के लिए लोकप्रिय है। सावन के महीने में यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
लैंसडाउन
दिल्ली से महज 250 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद लैंसडाउन काफी लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां के पहाड़ों पर सावन महीने में हरियाली छाई रहती है जिसे देखना काफी रोमांचक हो सकता है। ये छोटा-सा हिल स्टेशन प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है।
शिमला
जो लोग राजधानी दिल्ली के आसपास रहते हैं, उनके लिए वीकेंड पर घूमने के लिए शिमला बेहतर विकल्प है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। ठंडी हवाएं, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और दिल को सुकून पहुंचाने वाली वादियों की शांति शिमला के अलावा और कहीं नहीं मिल सकती।