चैतन्य भारत न्यूज
आज से भाद्रपद महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने को भादौ के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद का महीना 16 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। भाद्रपद के महीने में पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। कहते हैं कि इससे मन और शरीर की स्थिति उत्तम बनी रहती है। भाद्रपद का अर्थ होता है शुभ परिणाम देने वाले व्रतों का महीना। इस महीने में लोगों को कई व्रत, उपवास, नियम तथा निष्ठा का पालन करना पड़ता है।
भाद्रपद महीने के नियम और सावधानियां-
- भाद्रपद में कच्ची चीजें खाने से परहेज करें।
- दही का उपयोग न करें। कहा जाता है कि दही में ज्यादा मात्रा में बैक्टीरिया होते हैं और इस मौसम में दही या उससे बनी चीजें जैसे छाछ या लस्सी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
- शीतल जल से दोनों समय स्नान करें जिससे कि आलस्य से दूर रह पाएंगे।
- भगवान कृष्ण को तुलसी अर्पित करें।
- इस महीने में तुलसी के पत्ते को चाय या दूध में उबालकर पीना अच्छा होगा।
- गौमूत्र का इस्तेमाल पानी में डालकर नहाते वक्त करें।