चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. करीब 11 दिनों से चल रहा है कृषि आंदोलन में किसानों के समर्थन में देश के कई बड़े राजनीतिक दल सड़कों पर उतरे हैं। दिल्ली से लेकर राजस्थान, यूपी से लेकर ओडिशा तक में किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर साफ़ नजर आ रहा है। मुंबई में किसानों के समर्थन में सभी गुरुद्वारों के सदस्य आ गए हैं। मुंबई और नवी मुंबई के गुरुद्वारा सदस्यों ने मनखुर्द के नजदीक सियोन-पनवेल हाइवे को जाम कर दिया।
इसके अलावा दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी किसान जुटे हैं। ग्रेटर नोएडा में भारत बंद को लेकर पुलिस की जबरदस्त तैनाती की गई, यहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं कोलकाता के सॉल्ट लेक में CPM ने सड़कों पर प्रदर्शन किया, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इसके अलावा बिहार के बेगूसराय में बंद समर्थकों ने पुलिस के बैरिकेड से हाइवे जाम कर दिया और टायरों को जलाया। जानकारी के मुताबिक, पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि बिलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़े…