चैतन्य भारत न्यूज।
नई दिल्ली। भाजपा से निलंबित नेता सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद आज राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में वो भाजपा की टिकट पर दरभंगा से लोकसभा सांसद चुने गए थे। क्रिकेटर से नेता बने आजाद ने अपने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा ट्विटर पर की है।
ट्वीट में लिखा
कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया, ”आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। मैंने मिथिला की परंपरा में उनको मखाना की माला, पाग, चादर से सम्मानित किया।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को आजाद कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा, देश में तीन दिनों का शोक है। कोई व्यक्ति या पार्टी देश से बढ़कर नहीं हो सकती।
भाजपा से किया था निलंबित
बता दें कि कीर्ति आजाद ने डीडीसीए में घोटाले का आरोप लगाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा था, जिसके चलते भाजपा ने कीर्ति आजाद को निलंबित कर दिया था।