चैतन्य भारत न्यूज
चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट गया। इसरो के कंट्रोल रूम में वैज्ञानिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क टूट जाने के बाद भी लोगों को इस बात का भरोसा है कि, इसरो अपने इस मिशन में कामयाब होगा। तभी तो सब लोग सोशल मीडिया के जरिए वैझानिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड हस्तियों ने इस मिशन से आशा व्यक्त की और अपने प्रयासों के लिए इसरो की सराहना की।
गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!!
Well done @isro. We are proud of you.🙏🇮🇳— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 6, 2019
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए कहा कि, ‘गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!! बहुत बढ़िया इसरो। हमें गर्व है।’
What an incredible achievement for every toiling, brilliant mind at @isro for getting us this far. Incredibly proud and hugely inspired by the sheer audacity of the dream behind #Chandrayan2. We may have lost communication, not hope.
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) September 7, 2019
अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा कि, ‘हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए @isro के हर मेहनतकश, प्रतिभाशाली लोगों के लिए ये एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। चंद्रयान 2 पर बहुत ज्यादा गर्व है और इसके पीछे जो सपना है उससे बहुत ज्यादा प्रेरित हूं। भले ही हमने संपर्क खो दिया है, लेकिन आशा नहीं खोई है।’
We shall over come!!!!! Future belongs to those who believe in the beauty their dreams!! We are incredibly proud of the entire team of @isro – what was achieved today was no small feat. #JaiHind https://t.co/ktuJjb9ozx
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) September 6, 2019
इसके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा कि, ‘हम होंगे कामयाब!!!!! भविष्य उन लोगों का है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास रखते हैं। हमें @isro की पूरी टीम पर गर्व है। आज जो भी हासिल किया है, वो किसी से कम नहीं है। जय हिंद।’
No matter what the final conclusion of this mission is.. all I wanna say is I am hella proud of India 🇮🇳🙌🏼@ISRO #Chandrayan2
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) September 6, 2019
Out of 384,000 kms from earth to the Moon, we traveled 383,998 kms & fell short by only 2 kms!!! Incredible!
So Close & So Proud!
Kudos to our Scientists for their genius, courage & determination!
Till Next Time…
Jai Hind! 🙏💖😊🇮🇳— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) September 6, 2019
बता दें लैंडर को रात लगभग 1 बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।
ये भी पढ़े…
चंद्रयान 2 : इसरो में निराश वैज्ञानिकों से बोले पीएम मोदी- हौसला कमजोर नहीं पड़ा, मजबूत हुआ
आप भी पीएम मोदी के साथ बैठकर देख सकते हैं चंद्रयान-2 की लैंडिंग, बस करना होगा ये काम, आज आखिरी मौका